
उदयपुर! लेकसिटी में पर्यटकों
और श्रद्धालुओं के लिए अब
नया आकर्षण आ रहा है। नीमच
माता मंदिर तक पहुंचने के लिए
अत्याधुनिक रोपवे शुरू हो चुका
है। अब झीलों और पहाड़ों के
शानदार नजारों के बीच योग
विशेषज्ञ तेजस्विनी सिंह योगा
सिखाएंगी। रोपवे से मंदिर तक
पहुंचने वाले लोगों के लिए विशेष
रूप से योग सत्र के लिए स्थान भी
उपलब्ध होगा।
मंदिर तक अब तक केवल
पैदल रास्ते से पहुंचा जा सकता
था, लेकिन रोपवे शुरू होने के बाद
से हर आयु वर्ग के लोगों के लिए
वहां पहुंचना सुलभ हो गया है।

